फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सेना शिविर में घुसा शख्स, सुरक्षाबलों की गोली का बना शिकार

Sat, 03 Nov 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
jammu
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के शॉपियन के सेना सुरक्षा बाड़ा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार तड़के सुबह एक शख्स सुरक्षा बाड़ा में घुस गया। जिसे सेना ने कई बार चेतावनी दी नहीं माना तो गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मामला दक्षिण कश्मीर के शॉपियन जिले के पाहून गांव का है, जहां शनिवार सुबह 3 बजे एक शख्स सेना शिविर के सुरक्षा बाड़ा में घुस गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात में लगभग 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने पाहून सेना शिविर की बाड़ा पार कर ली और कैंप की दीवार के करीब आ गया। संवेदना से बार-बार चेतावनी के बावजूद व्यक्ति नहीं रुका। पहले हवा में फायरिंग की गई थी लेकिन वह रूका नहीं। ऐसे में सेना को सुरक्षा की नजर से उसे गोली मारनी पड़ी।  

बाद में सेना ने शॉपियन पुलिस को सूचित किया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्पॉट परीक्षा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ऐसा माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। इस संबंध में पुलिस ने एक मामला भी दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें