डॉक्टर्स एसोसिएशन कश्मीर (डाक) के फेसबुक पेज को हैक करने के आरोप में श्रीनगर पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक नवीद अहमद शाह मेडिकल रिप्रजेंटेटिव है।
इस पेज को डाक के अध्यक्ष डा. निसार-उल-हसन द्वारा चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस फेसबुक पेज द्वारा बाजार में उपलब्ध नकली दवाइयों सहित अन्य मुद्दों पर आम जनता को जागरूक किया जाता है।
आशंका है कि नकली दवाइयों के धंधे में लगे लोगों के इशारों पर ही उसने एकाउंट डिलीट किया। बताया कि वेबसाइट के लांच पर आरोपी युवक ने अपने आपको आईटी एक्सपर्ट बताते हुए फेसबुक पेज का यूजर नेम और पासवर्ड लिया।
18 नवंबर को पाया कि इस पेज के दो एडमिन को एडमिन के तौर पर हटा दिया गया जिसको लेकर पुलिस स्टेशन नगीन में शिकायत दर्ज कराई गई।