फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: फिल्म स्पेशल 26 की तरह फर्जी अधिकारी बन करते थे ठगी, पकड़े जाने के बाद हुआ ये

विज्ञापन
special 26 - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

विज्ञापन
जम्मू।
पक्का डंगा में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के फर्जी अधिकारियों के पकड़े जाने के मामले की पूरी कहानी फिल्मी है। मामला अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 से प्रेरित है। जो फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर युवाओं की भर्ती करते हैं। फिर उनके दम पर बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

इस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पक्का डंगा पुलिस टीम पठानकोट के दो लोगों को शुक्रवार को पकड़ कर लाई। इस तरह से अब तक कुल दस लोगों को पकड़ा जा चुका है। पंजाब से जिन दो लोगों को पकड़ कर लाया गया है, उनमें एक सरगना भी शामिल है। अब तक की जांच में इतना जरूर सामने आया है कि यह मामला हिंदी फिल्म स्पेशल 26 फिल्म की तर्ज पर हो रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों को एनसीबी के कार्ड के साथ पकड़ा था, जिन्होंने अपने आप को एनसीबी का एजेंट बताया था। जांच के दौरान कार्ड फर्जी पाए गए। पुलिस की तरफ से मामले की जांच कडे़ तरीके से शुरू कर दी गई। इसके बाद जम्मू से कुल आठ युवकों को पकड़ा गया। उनके पास कार्ड बरामद हुए। उसके बाद पंजाब में छापा मारकर दो लोगों को पकड़ा गया। इनमें एक सरगना भी था।


उसके पास से लैपटाप, कार्ड बरामद हुए। जांच में पता चला कि सरगना युवाओं से पैसे लेता था। उसके बदले में उन्हें नौकरी देने का आश्वासन देता था। देश के कई इलाकों में युवाओं से पैसे ले चुका है। फिर युवाओं को एनसीबी का फर्जी कार्ड देता था। उन्हें हर माह बीस हजार रुपये वेतन के रूप में दिए जाते थे। उन्हें कहा जाता था कि वह एजेंट है। उनकी नौकरी लग गई है।

अपनी पहचान किसी को नहीं बतानी है। काफी युवाओं से पैसे ठगे जा चुके हैं। पुलिस अब जांच कर रही है कि युवाओं से जानकारी लेने के बाद आगे कहां पर दी जाती थी। इस तरह का पहला मामला बाहर आया है, जिसमें पैसे लेकर फर्जी नौकरी दी जाती थी। कार्ड दिए जाते थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं हर माह वेतन भी दिया जाता था। माना जा रहा है कि युवाओं को वेतन इसलिए दिया जाता था ताकि मामला बाहर ना आए। ज्यादा से ज्यादा युवा झांसे में आ सकें। लेकिन पुलिस को अभी इस बात का पता नहीं लगा है कि जानकारी इकट्ठा कर सरगना क्या करता था। इसके लिए पूछताछ जारी है। हर युवा हर रोज शाम को एक रिपोर्ट तैयार करके देता था, जिसे बाहर पंजाब में दिया जाता था। पुलिस सरगना को पकड़ कर लाई है। पूछताछ के बाद कई और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें