फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिला तो उतरेंगे सड़क पर

Sun, 15 Feb 2015 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने वेतन के लिए फिर से संघर्ष कड़ा करने की चेतावनी दी है। पहले स्थाई करने की मांग पर आंदोलन कर चुके सफाई कर्मियों ने कहा कि स्थाई होने के बाद से महीनों लगातार उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में उनके पास सड़कों पर उतरने का विकल्प ही बचा है। सफाई कर्मचारी यूनियन कठुआ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन अध्यक्ष सावन चीदा ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली अक्तूबर 2014 से अस्थाई सफाई कर्मियों को स्थाई किया था, लेकिन आज तक इन कर्मियों को वेतन जारी नहीं किया गया है।

सफाई कर्मचारियों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस देने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान कठुआ जिला के अलावा अन्य की स्थानीय निकाय यूनियन के सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन


इसमें किश्तवाड़ चेयरमैन अजीज अहमद, विजयपुर उपाध्यक्ष तरसेम मसीह, लखनपुर उपाध्यक्ष ताना मसीह, सांबा उपाध्यक्ष रानी भाई, बिश्नाह अध्यक्ष विकास मट्टू, नगरी उपाध्यक्ष दर्शन कुमार, कठुआ उपाध्यक्ष सोमराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें