फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पीएचई गेट पर जड़ा ताला

Sun, 15 Feb 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझ रहे जंगलोट इलाके की तीनों पंचायतों के ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। शनिवार को पंचायती नुमाइंदों ने पीएचई तकनीकी विंग कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने संघर्ष तेज करने की चेतावनी दे दी। बाद में विभागीय अधिकारियों ने दो दिन के भीतर पानी आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिलाया।

प्रदर्शनकारियों में शामिल जंगलोट वेस्ट के सरपंच रघुनंदन सिंह बबलू और जंगलोट ईस्ट सरपंच ओमप्रकाश सलारिया ने कहा कि पिछले दस दिन से ट्यूबवेल से पानी आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


पंचायत की ओर से तीन दफा विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया। हैरत की बात यह है कि एक भी दफा विभाग की ओर से कोई कर्मचारी फॉल्ट की वजह जानने ट्यूवबेल तक नहीं आया।

ऐसे में परेशान होकर उन्हें कार्यालय की तालाबंदी करनी पड़ी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पानी के लिए जंगलोट ईस्ट, जंगलोट वेस्ट और जंगलोट साउथ पंचायतों के ग्रामीणों को रोजाना कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पेयजल की समस्या पर प्रशासन और संबंधित विभागों से गंभीरता दिखानी की अपील की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें