फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुकरियान गांव के लोगों ने मतदान केंद्र बदलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। तहसील मढ़ के कुकरियान गांव के सैकड़ों लोगों ने युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह के नेतृत्व में मढ़ ब्लॉक में मतदान केंद्र बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुकरियान में वयस्कों और वृद्धों को मिलाकर 350 से अधिक मतदाता हैं और गांव कोठे में केवल 150 वोट हैं।
विज्ञापन

गांव कुकरियान में प्रशासन द्वारा कोई मतदान केंद्र नहीं बनाया गया है। गांव के लोगों को वोट डालने के लिए गांव कोठे मनासा जाना पड़ेगा। रघुवीर सिंह का कहना था कि गांव कोठे मनासा की आबादी कुकरियान से काफी कम है, इसके बावजूद वहां मतदान केंद्र बना दिया गया, लेकिन उनके गांव की अनदेखी की गई। लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए लगभग 200 से 300 मीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ेगी। सड़क संपर्क नहीं होने के कारण कोई भी वाहन वहां तक नहीं जा सकता है जिससे वृद्धों को अधिक परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से मतदान केंद्र बदलने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें