ग्रेटर कैलाश इलाके के एक दर्जी ने महिलाओं के सूट के कपड़े के सलवार बना दिए। इस पर महिलाओं के घर वालों ने दर्जी की दुकान पर हंगामा कर दिया। दर्जी को दुकान से बाहर निकाला और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में दर्जी जख्मी हो गया।
उसने सारी बात पुलिस को बताई तो पुलिस ने मेडिकल करवा दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने किसी समारोह के लिए कपड़े सिलवाए थे और समारोह एक-दो दिन में ही होना है।
पुलिस के मुताबिक जल्लोचक्क निवासी अजीत सिंह मौजूदा समय में ग्रेटर कैलाश में दर्जी की दुकान चलाता है। ग्रेटर कैलाश इलाके में रहने वाली कुछ महिलाओं ने दर्जी को कपड़े सिलने के लिए दिए थे।