फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली की समस्या के लिए प्रदर्शन

Tue, 10 Feb 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड दो में बदहाल गली की समस्या के लिए स्थानीय महिलाओं ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


परिषद कार्यालय में अधिकारी न मिलने पर महिलाओं ने जिला प्रशासन से समस्या दूर करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रही प्रवीन चलोत्रा ने कहा कि नगर परिषद ने गली को बुरी तरह से उखाड़ दिया है।
विज्ञापन


नए सिरे से मरम्मत के लिए नगर परिषद ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। बावजूद इसके कि कई दफा स्थानीय लोगों ने परिषद को अपनी समस्या से अवगत करवा दिया है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि लोगों को रोजाना कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन परिषद के कानों पर कोई जूं तक नहीं रेंग रही। यही वजह है कि उन्हें नगर परिषद कार्यालय आकर विरोध जताना पड़ रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें