फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पदगामपोरा के लोगों ने शहीद पवन कुमार को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

Fri, 03 Mar 2023 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पवन कुमार 27 फरवरी को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पुलवामा जिले में पदगामपोरा में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए थे। शहीद सिपाही पवन कुमार हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील रामपुर के पिठित गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा मुठभेड़ में शहीद हुए जवान पवन कुमार को पदगामपोरा निवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। बारिश के बीच भी लोगों के कदम नहीं ठिठके। लोग बोले कि स्वयं पर खतरे के बावजूद भी उन्होंने मस्जिद की पवित्रता को बनाए रखा और अपना बलिदान दे दिया। इस दौरान पदगामपोरा के अलावा आसपास के कई गांवों के भी लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन


पवन कुमार 27 फरवरी को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पुलवामा जिले में पदगामपोरा में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए थे। शहीद सिपाही पवन कुमार हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील रामपुर के पिठित गांव के निवासी थे।

संयुक्त ऑपरेशन की शुरुआत में ही आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सिपाही पवन कुमार का आतंकवादियों से आमना-सामना हुआ था, जिसमें वह बहादुरी से लड़ते हुए घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। जिस दौरान जवान का आतंकियों के साथ आमना-सामना हुआ उसी दौरान पहले आतंकवादी को उन्होंने मार गिराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें