फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में 21.63 करोड़ से बनेगा फ्रोजन सीमन स्टेशन, केंद्रीय मंत्री ने किया योजना का शिलान्यास

Fri, 03 Mar 2023 07:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कर्मचारियों व श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों पर गौर किया जाएगा। 
विज्ञापन
Union Minister Purushottam Roopa - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांदरबल के रणबीरबाग में 21.63 करोड़ से बनेगा फ्रोजन सीमन स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसका शिलान्यास केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने दौरे के दौरान किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री को परियोजना के वित्तीय लेआउट और फ्रोजन सीमन स्टेशन में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें नसबंदी कक्ष, एवी नसबंदी कक्ष, क्यूसी की माइक्रोबियल प्रयोगशाला, हिमीकरण कक्ष, गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बुल शेड का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के जुड़वां संघ शासित प्रदेशों में लगभग 800 सरकारी कृत्रिम गर्भाधान केंद्र चल रहे हैं। वर्तमान में हाई जेनरिक मेरिट ब्रीडिंग बुल ब्रीडिंग बुल फार्म में रखे गए हैं जैसे होल्सटीन फ्राइजियन, जर्सी और रेड सिंधी।

 

इस बीच, केंद्रीय मंत्री ने कर्मचारियों व श्रमिकों से बातचीत की, जिन्होंने उन्हें उनके सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों पर गौर किया जाएगा और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी मंत्रालय एफएसएस की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए फ्रोजन सीमेन प्रोजेक्ट रणबीरबाग के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने 61.63 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है, जिसमें से 6 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

 

परियोजना के पूरा होने के बाद यह न केवल स्थानीय मांग को पूरा करेगा बल्कि एफएसएस का निर्यात भी करेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा होने से नस्ल सुधार से दूध उत्पादन में वृद्धि होगी और पशुपालक समुदाय की आय में वृद्धि होगी। इस अवसर पर उपायुक्त गांदरबल, श्यामबीर, निदेशक पशुपालन, पूर्णिमा मित्तल, एडीडीसी गांदरबल, सीएएचओ, एडी मत्स्य पालन और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें