फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम निवेशक सम्मेलन के लिए तैयार रहें जम्मू-कश्मीर के लोग, उप राज्यपाल ने कहा-शीघ्र होगा आयोजन

Tue, 19 Nov 2019 12:12 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू ने लोगों से प्रदेश में होने वाले प्रथम निवेशक सम्मेलन के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसका आयोजन शीघ्र किया जाएगा। इससे प्रदेश में रोजगार और विकास में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


गांदरबल के मनीगाम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए उपराज्यपाल ने कहा, हम चाहते हैं कि निवेशक यहां निवेश करें ताकि लोगों को रोजगार मिले और विकास हो। इसीलिए हम एक निवेशक सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं जो जल्द ही आयोजित होगा। इसके लिए हम लोगों का सहयोग चाहते हैं और पुलिस की इसमें बहुत बड़ी भूमिका होगी। 

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का एक ही उद्देश्य है और वो है केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा, प्रगति और विकास। मुर्मू ने कहा, हम चाहते हैं कि लोग शांति से रहें और उनके पास रोजगार हो। इस दिशा में हम सुस्त रफ्तार से चल रही परियोजनाओं को पूरा करने पर ध्यान दे रहे हैं। हम प्रधानमंत्री के विकास पैकेज की भी निगरानी कर रहे हैं ताकि इसे जल्द ही लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में होना था आयोजन
गौरतलब है कि प्रथम निवेशक सम्मेलन अगस्त के महीने में आयोजित होने वाला था, लेकिन संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद पैदा हुई स्थिति के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें