फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुश्किल घड़ी में खुद को अकेला न समझें लोग'

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कहा है कि रियासत में दवाइयों और डाक्टरों की कमी नहीं आने दी जाएगी। बाढ़ के बाद बीमारियां न फैलें, इसके लिए पुख्ता कदम उठाए जाएंगे और विशेषज्ञ डाक्टरों की टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासत के लोग मुश्किल घड़ी में खुद को अकेला न समझें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचाव, राहत और पुनर्वास कार्य की सीधे निगरानी कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में बाढ़ से उत्पन्न हालात और चिकित्सा सेवाओं का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

बाढ़ के बाद बीमारियों पर लगाएंगे लगाम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने के बाद प्रभावित इलाकों में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के अलावा विशेषज्ञ डाक्टरों की टीमों को भेजा जाएगा।

ताकि बीमारियों को पनपने न दिया जाए। डा. हर्षवर्धन ने जम्मू पहुंचने के बाद राजोरी और पुंछ में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन रविवार को कश्मीर घाटी का दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के अलावा चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें