फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 26 Feb 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौसम की करवट ने जिलाभर में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तड़के से लेकर देर शाम तक कहीं ओले बरसे तो कहीं झमाझम बारिश। नतीजतन जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया। पर्वतीय इलाकों के सड़क मार्ग यातायात के लिए दुश्वारियों भरे रहे।

बुधवार को हुई झमाझम बारिश से बनी-डग्गर समेत कई सड़क मार्ग यातायात के लिए ठप हो गए। बनी-भद्रवाह सड़क भी बारिश में बदहाल हो गई।

इधर मैदानी इलाकों में दिनभर झमाझम बरसे पानी ने दिनचर्या पर व्यापक असर डाला। कठुआ शहर सहित आसपास के इलाकों में बुधवार देर शाम शुरू हुई झड़ी वीरवार तड़के से तेज हो गई।
विज्ञापन


सुबह से ही बारिश की झड़ी ने दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया। दिन चढ़ा तो बारिश की झड़ी भी तेज होती चली गई। जोरदार बारिश की वजह से शहर की सड़कें सूनी हो गईं।

मौसम विभाग के अनुसार रात से वीरवार देर शाम तक 36 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम की करवट से तापमान पर भी सीधा असर पड़ा।

दिन के समय अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के भीतर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम की करवट ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया। कठुआ शहर सहित आसपास और दूरदराज इलाकों बिजली आपूर्ति का शेड्यूल प्रभावित रहा।

दूरदराज सब डिविजन बनी में सुबह से गुल हुई बिजली देर शाम तक नहीं लौटी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जगह जगह फॉल्ट आने से बिजली गुल है। बहाल करने में कुछ समय लग सकता है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें