लोगों ने बताया कि हमने एसडीएम कार्यालय में जाकर भी सड़क के बारे में बात की, और एसडीएम ने विभाग के अधिकारियों से बात की, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हमारी इस सड़क का जल्द निर्माण नहीं किया गया तो हम खौड़ उपजिला मुख्यालय में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
यह सड़क सीमावर्ती गांव को जाने वाली सड़क है। इसके निर्माण के लिए हमने विभाग के अधिकारियों को जल्द निर्माण करने के लिए कहा है। -अनिल कुमार ठाकुर, एसडीएम।