रियासी/पौनी। पौनी ए ब्लॉक के जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य एवं भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष चेयरमैन केवल कृष्ण शर्मा ने जिला प्रशासन से श्री शिवखोड़ी धाम आधार शिविर रनसू में नए मकान और शौचालय बनाने पर लगी रोक को हटाने की मांग की।
उन्होंने ने कहा कि कई वर्षों से रनसू व आसपास के क्षेत्रों में लोगों को नया मकान और शौचालय बनाने पर पाबंदी लगाई हुई है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवारों के बढ़ने के कारण नए घरों की जरूरत है। इसलिए लोगों को निर्माण की अनुमति मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने व स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने की योजना का भी लोगों को नहीं मिल रहा है। इसलिए उन्होंने डीसी से नए निर्माण कार्यों की अनुमति देने की मांग की है।