रियासी। जिला अस्पताल मार्ग पर बुधवार सुबह दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। वहीं, दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। घायलों की पहचान अखिल कुमार निवासी अगार बल्लियां और रंजीत सिंह निवासी सुरजनधार के रूप में हुई है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।