पेयजल संकट को देखते हुए ग्रामीणों ने अब पानी के कुरदती स्रोत बावलियों को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया है। महानपुर कसबे में स्थित माता जगदंबा मंदिर के निकट ऐतिहासिक बावली की साफ-सफाई के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया।
सुबह बावली के निकट पहुंचे ग्रामीणों ने मोटर पंप से बावली का सारा पानी बाहर निकाला और उसकी सफाई को अंजाम दिया।कुदरती स्रोत के चलते बावली धीरे-धीरे फिर से भरने लगी है। ग्रामीणों में शामिल अनिल कुमार, चंचल सिंह, सुरिंदर गुप्ता, विकास कुमार, देविंदर ने बताया कि बावली के पानी से मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है।
धार्मिक महत्व के अलावा बावली चूंकि सदियों से पीने का पानी भी उपलब्ध करवाती रही है। वर्तमान में पीने के पानी का संकट बढ़ने लगा है। गरमी के सीजन में बावली को साफ-सुथरा इसके पानी को पीने के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि बावलियों की सफाई का कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए, ताकि पेयजल संकट की स्थिति में यह पानी लोगों के काम आ सके।