- हड़ताल के कारण बढ़ी दिक्कत, कहा- सरकारी टैंकर की नहीं मिल रही सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
जममू। बसंत विहार में दस दिनों से पानी न आने से परेशान लोग मंगलवार को सड़क पर उतरे। इस दौरान प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि सरकारी टैंकर की सुविधा भी नहीं मिल रही है। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है।
अमरिक सिंह ने कहा कि विभाग को कई बार अवगत करवाने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है। प्ररेणा नंदा ने कहा कि वसंत विहार में अकसर समस्या आती है। आश्वासन के बाद भी कुछ नहीं होता है। लोगों को टैंकर मंगवाकर पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है। सरकारी टैंकर की सुविधा इलाके में मिलनी चाहिए। वर्तमान में घरों में पानी नहीं है। अस्थायी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद स्थिति बिगड़ती जा रही है। सरकार को जल्द समाधान निकालना चाहिए। इस मौके पर एएस. प्रेम सिंह, हंस रोमेश, प्रो. केडी सिंह, सीडी सिंह, कुलवंत सिंह, प्रीत्तम सिंह, मोहिंद्र सिंह, बलजीत सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।