फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में घायल पीडीपी कार्यकर्ता की मौत, घर में घुसकर मारी थी गोलियां

Mon, 20 May 2019 10:33 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
terrorist
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल पीडीपी कार्यकर्ता मोहम्मद जमाल भट (65) ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (स्किम्स) में सोमवार को दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन


जमाल पर रविवार शाम को आतंकियों ने कुलगाम के जंगलपोरा स्थित उसके घर में दाखिल होकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें उसे कई गोलियां लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे श्रीनगर के स्किम्स रेफर किया गया। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में जमाल पीडीपी का पोलिंग एजेंट भी रह चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्म की बात है उन कायरों के लिए जो अपने आपको मुसलमान कहते हैं:  महबूबा
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में पीडीपी कार्यकर्ता की हत्या करने वाले हत्यारों को लताड़ा। कहा कि कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी गर्दन पर हमेशा तलवार लटकी देखी और उन्हें अपने विश्वासों के लिए भुगतना पड़ा।

ट्वीट में लिखा, शोकाकुल। कश्मीर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी गर्दन पर हमेशा तलवार लटकते देखी है और अपनी मान्यताओं के लिए उन्हें पीड़ित होना पड़ा। विडंबना है कि रमजान के महीने में इस्लाम के नाम पर इस तरह की नासमझ हिंसा जायज है क्या। इन कायरों पर शर्म करो जो खुद को मुसलमान कहते हैं। भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे बर्बरतापूर्ण व अमानवीय कार्रवाई करार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें