फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा और द्राबू की फोटो पर विवाद, उमर ने दोनों ने कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर हमले में घायल जाहिद की मौत के बाद शव आने के वक्त एयरपोर्ट पर मौजूद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू के फोटो को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक डा. फारूक अब्दुल्ला और कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने तंज कसते हुए कहा कि मौत को भुनाने का यह प्रयास गंभीर है।

नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक डा. फारूक अब्दुल्ला ने उधमपुर ट्रक हमले और जाहिद की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू की भी आलोचना की।
Trending Videos
विज्ञापन

महबूबा और द्राबू सेल्फी खींच कर क्या दिखाना चाहते थे

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं शुक्रिया अदा करता हूं कि जाहिद का शव घाटी में लाने के लिए स्टेट एयरक्राफ्ट भेजा। पर कहा कि मैं यह पूछना चाहता हूं कि जिस वक्त उसका शव एयरपोर्ट पहुंचा तो महबूबा और द्राबू सेल्फी खींच कर क्या लोगों को यह दिखाना चाहते थे कि वह वहां मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि हमारे लोग भी वहां थे, लेकिन, हमने तो ऐसा कुछ नहीं किया। यह वक्त राजनीतिक लाभ उठाने का नहीं है, बल्कि यह सोचने का है कि हम किस तरफ जा रहे हैं और वतन को किस तरफ ले जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सत्ताधारी पीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह ट्रक क्लीनर जाहिद की मौत को जनसंपर्क के मौके के तौर पर भुनाने का काम कर रही है।

मौत पर शोक प्रकट करना ठीक है, लेकिन राज्य सूचना विभाग का प्रयोग कर इसे जनसंपर्क के मौके के तौर पर बदलना भयानक है। उमर ने ट्विटर पर ट्वीट किया है कि श्रीनगर एयरपोर्ट पर जाहिद के शव को हासिल करते पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और वित्त मंत्री हसीब द्राबू के फोटो जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें