उधमपुर हमले में घायल जाहिद की मौत के बाद शव आने के वक्त एयरपोर्ट पर मौजूद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू के फोटो को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक डा. फारूक अब्दुल्ला और कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने तंज कसते हुए कहा कि मौत को भुनाने का यह प्रयास गंभीर है।
नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक डा. फारूक अब्दुल्ला ने उधमपुर ट्रक हमले और जाहिद की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू की भी आलोचना की।