फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन में पारदर्शिता बढ़ाएगी पीडीपी: महबूबा

Mon, 01 Dec 2014 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी की अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने पहले चरण के तहत हुए चुनाव की तरह मंगलवार को दूसरे चरण में भी सभी 18 विधानसभा सीटों में भारी मतदान का भरोसा जताते हुए कहा कि अगर रियासत में पीडीपी की सरकार बने तो शासन में हर स्तर पर पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीरी के बारामूला जिले के राफियाबाद में रोड साइड बैठकों में महबूबा ने कहा कि 25 नवंबर को मतदान के पहले चरण में जिस तरह से मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा था, वह चुनाव के दूसरे चरण में भी जारी रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी पीडीपी ने जिस तरीके से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया और इससे पहले पीडीपी की तीन साल रही सरकार के कार्यकाल में राज्य में शांति और खुशहाली के लिए किए गए कार्य जनता के सामने हैं।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि पीडीपी की अगर सरकार बनी तो विकास और रोजगार को केंद्र में रखकर माडल बिजनेस गांव बनाए जाएंगे। इसके अलावा माडल एप्पल विलेज, माडल केसर विलेज, माडल अखरोट और बादाम गांवों को विकसित किया जाएगा, ताकि स्थानीय अर्थ व्यवस्था को मजबूती मिल सकें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें