फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी ने राज्यपाल और राम माधव के बयानों की निंदा की, कहा- कोर्ट में जाने के बारे में नहीं सोचा

Thu, 22 Nov 2018 08:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पीडीपी ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा भंग करने के राज्यपाल के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने का फिलहाल कोई विचार नहीं है। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) के प्रवक्ता रफी अहमद मीर ने कहा कि यह मसला सियासी है और उसे उसी ढंग से हल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल और राम माधव के बयानों की निंदा की।

विज्ञापन


मीर ने कहा कि राज्यपाल शासन के दौरान रियासत में जो हालात बने थे उसको देखकर हमने सोचा था कि एक सेक्यूलर सरकार बनाई जाए, जो लोगों के हित में हो। इस बारे में संविधान के तहत राज्यपाल से एक पेशकश भी की थी। लेकिन राज्यपाल ने विधानसभा भंग करने का जो फैसला लिया है वह असंवैधानिक है। मौजूदा हालात को लेकर बैठक के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम माधव पीडीपी की कोशिशों में पाकिस्तान का हाथ बता रहे और राज्यपाल विधायकों की खरीद फरोख्त की बात कर रहे, जो निंदनीय है। 

राज्यपाल द्वारा गठबंधन को अपवित्र बताए जाने पर उन्होंने कहा कि गवर्नर एक जिम्मेदार ओहदा होता है, लिहाजा उन्हें इस किस्म के बयान नहीं देने चाहिए। मीर ने कहा जो लोग भी चुनकर सामने आए हैं, उनको लोगों ने वोट से चुना है। राज्यपाल का काम है शपथ दिलाना और उनकी स्ट्रेंथ चेक करना, न कि किसी गठबंधन को अपवित्र कहना। 
विज्ञापन


रफी मीर ने राम माधव के पाकिस्तान कनेक्शन वाले बयान पर कहा कि माधव सबूत दें। मुझे लगता है कि आने वाले 2019 के चुनावों को लेकर वो ऐसे बयान देकर अपनी कमजोरियां को छिपाना चाहते हैं। विधानसभा के भंग होने के फैसले के बाद पार्टी नेताओं की औपचारिक तौर कोई बैठक नहीं हुई है। हम जल्द बैठेंगे और अगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें