फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिना टेंडर पीडीपी के लोगों को मिल रहे हैं ठेका’

Tue, 21 Jun 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस के विधायक ने सदन में आरोप लगाया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक बांध बनाने का ठेका बिना टेंडर किए राज्य सरकार ने पीडीपी के कुछ लोगों को दिया है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर नियमों का उल्लंघन किए जाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


सोनवारी से विधायक मोहम्मद अकबर लोन ने सदन में एक कागज दिखाते हुए कहा कि यह है भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाली इस सरकार की इमानदारी का नमूना। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण विभाग के अंतर्गत एक बड़ी परियोजना, जिसके तहत शादीपोरा इलाके में पीडीपी के कुछ कार्यकर्ताओं को बिना टेंडर 45-50 लाख का ठेका दिया गया है। 

लोन ने कहा कि मैं सरकार से जवाब चाहता हूं कि इस मामले में कहां गई ई-टेंडरिंग। यह बंदर बांट नहीं, तो और क्या है? अगर सरकार यह साबित करेगी कि इसमें टेंडर जारी करने और नियमों के मुताबिक ठेका दिया गया है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


सदन में मौजूद ग्रामीण विकास एवं पंचायत मामलों के मंत्री अब्दुल हक खान ने नेकां विधायक के आरोपों का संज्ञान लेते हुए कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। अगर बिना टेंडर काम आवंटित किया गया होगा, तो नियमों के अनुसार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें