फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: पीएम की टिप्पणी पर बोलीं महबूबा- चुनाव में असफलता के डर से हिंदू-मुसलमान को लड़ाने में जुटी भाजपा

Tue, 23 Apr 2024 02:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर

सार

महबूबा ने कहा कि चुनाव में असफलता के डर से भाजपा हिंदू और मुसलमान को लड़ाने में जुट गई है। सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
 
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अर्शिद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांग्रेस के खिलाफ संपत्ति वितरण पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। फारूक अब्दुल्ला के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। महबूबा ने कहा कि चुनाव में असफलता के डर से भाजपा हिंदू और मुसलमान को लड़ाने में जुट गई है। सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


महबूबा ने कहा, ' भाजपा 400 पार और 370 पार के जो नारे लगा रही थी, वे असफल हो गए हैं। भाजपा 'मंगलसूत्र' की बात करती है और कहती है कि कांग्रेस सब कुछ दे देगी। मुसलमानों में सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा है। मुझे लगता है कि भाजपा-एनडीए को पता है कि नतीजे इंडिया गठबंधन के पक्ष में होंगे। युवा महंगाई और रोजगार की बात करने वाले के साथ हैं। ऐसे में भाजपा हिंदू-मुसलमान को लड़ाने में जुटी है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें