फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के फेवर में पीडीपी, नेकां पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आफस्पा पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा भाजपा को कोसने के बयान पर  पीडीपी ने रोष व्यक्त किया है। पार्टी के प्रवक्कता नईम अख्तर ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस राज्य के हालात खराब करने की कोशिश कर रही है। पिछले छह साल में एनसी की सरकार पुरी तरह से विफल साबित हुई है।
विज्ञापन


लोगों को कोई राहत नहीं देने वाली एनसी अब तरह तरह के प्रोपगंडे कर रही है। उमर पर निशाना साधते हुए नईम ने कहा कि उमर को केन्द्र से छह साल तक सहयोग मिलने के बाद भी एनसी ने राज्य के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उनके पास अपनी छह साल की सरकार में उपलब्धि गिनाने को कुछ नहीं।

उमर ने कांग्रेस का इस्तेमाल कर अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखने की कोशिश की और राज्य में आतंकवाद को बढ़ाया। बिना किसी एजेंडे के सरकार ने काम किया। सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए उमर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। सिर्फ आधे घंटे में ही 2008 में कांग्रेस के सामने मुख्यमंत्री की शर्त पर वह राजी हो गए। उमर के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार फैली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया से मिले सोज

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रो. सैफुद्दीन सोज ने मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

उन्होंने रियासत के तीनों खित्तों में कांग्रेस के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। सोनिया ने राजनीतिक और अन्य दूसरे मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रही है और आगे भी इसे कायम रखा जाएगा।

कांग्रेस राज्य में शांति और विकास लाने के लिए काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें