फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा के लिए पीडीपी के नामांकन कल

Sun, 25 Jan 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के राज्यसभा के उम्मीदवार नजीर अहमद लावे और फ्याज अहमद मीर 27 जनवरी मंगलवार को नामांकन भर सकते हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा की सीटों के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 28 जनवरी तक की है।
विज्ञापन


इसलिए पार्टी उम्मीदवार 27 जनवरी को नामांकन भर सकते हैं। 29 जनवरी को नामांकनों की जांच होगी और 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। भाजपा ने भी चुनाव में दो ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है।

कांग्रेस और नेकां का चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारना तय नहीं है। ऐसे में पूरी संभावना है कि मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी और राज्यसभा की दो-दो सीटों पर भाजपा और पीडीपी उम्मीदवारों की जीत निर्विरोध ही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें