पुंछ हवेली विधान सभा क्षेत्र से पीडीपी के विधायक शाह मोहमद तांत्रे ने जिले की मंडी तहसील के गांव धड़ाफतेहपुर और मोरबन गांव में जनता दरबार लगाया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनको समस्याओं से अवगत कराया। तांत्रे ने लोगों से समस्याओं को दूर करवाने का आश्वासन दिया।
कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता दूर दराज में बसने वाले अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुुंचाना तथा उसकी परेशानियों को दूर करना है।ग्रामीणों ने सड़कें खस्ताहाल होने, स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध न होने, स्कूलों में शिक्षकों व अन्य सुविधाएं तथा राशन, मिट्टी का तेल और बिजली, पानी की उचित सप्लाई करवाने की मांग की है।
तांत्रे ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितनी जल्दी हो सके लोगों की परेशानियों को दूर किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले सभी विभागों के फील्ड स्टाफ से कहा कि आम लोगों की परेशानियां दूर करने में उनकी अहम भूमिका है।