फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: चुनाव के मूड में पीडीपी?

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी की संभागीय इकाई चार मार्च से जम्मू जिले में शुरू हो रहे सदस्यता अभियान की तैयारियों में जोरशोर से जुट गई है। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सदस्यता अभियान का आगाज करेंगी।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर भी पिछले कुछ दिनों से जम्मू में रहकर इसकी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। राजनीतिक गलियारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पीडीपी के कदम से रियासत में नई सरकार बनती नहीं दिख रही है।

माना जा रहा है कि पार्टी चुनाव मोड में है और जनता के बीच अपने को मजबूत करने में जुट गई है। सदस्यता अभियान की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी प्रमुख पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कयासबाजी-पीडीपी के कदम से रियासत में नई सरकार बनती नहीं दिख रही

प्रमुख कार्यकर्ता इस पर बारीक नजर भी रखेंगे ताकि किसी प्रकार का बोगस सदस्यता अभियान न हो। जितने भी सदस्य बनें वह पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहें और समर्पित होकर पार्टी को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करें।

अभी 21 फरवरी को पार्टी प्रमुख ने श्रीनगर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। सदस्यता अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को जम्मू जिला शहरी के प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पीडीपी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। बैठक में जम्मू पूर्व जोन के प्रधान सोहित शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें