फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी चुनाव से पीडीपी का किनारा, कल नामांकन का आखिरी दिन, महबूबा से नेताओं की बैठक तक नहीं हुई

Tue, 08 Oct 2019 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

जम्मू ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) चुनाव में हिस्सा लेने की पीडीपी की संभावना लगभग खत्म हो गई है। पार्टी नेताओं के अनुसार चुनाव में हिस्सा लेने या न लेने का फैसला और उम्मीदवारों को पार्टी का टिकट देने का अधिकार अध्यक्ष के पास होता है। अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती नजरबंद हैं और उनसे पार्टी नेताओं का कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के 18 नेताओं की टीम को वरिष्ठ नेता वेद महाजन की अगुवाई में सोमवार को श्रीनगर में नजरबंद चल रही महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करनी थी। लेकिन यह बैठक रद्द हो गई। इस बारे में वेद महाजन ने बताया कि पीडीपी नेताओं के दल को सोमवार सुबह नौ बजे हवाई जहाज से श्रीनगर पहुंचना था। इनमें राजोरी और पुंछ जिलों के नेता भी शामिल थे। इनको शनिवार रात को सूचना दी गई है और वह सुबह नौ बजे तक जम्मू नहीं पहुंच सकते थे।

Trending Videos
विज्ञापन

महबूबा की सहमति और चर्चा के बिना चुनाव लड़ने का फैसला नहीं लिया जा सकताः महाजन

ऐसे में श्रीनगर दौरे को रद्द कर दिया गया। बीडीसी चुनाव में पीडीपी के हिस्सा लेने के प्रश्न पर महाजन ने कहा कि यह कैसे संभव है कि पार्टी अध्यक्ष पिछले दो महीने से ज्यादा समय से नजरबंद हैं और पार्टी नेताओं का उनसे कोई संपर्क नहीं है।

बताया कि अध्यक्ष ही चुनाव लड़ने और उम्मीदवारों को टिकट देने का अधिकार रखती हैं। उनकी सहमति और चर्चा के बिना चुनाव लड़ने का फैसला नहीं लिया जा सकता। उल्लेखनीय है कि नौ अक्तूबर को बीडीसी चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें