फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी जम्मू के नेताओं ने महासचिव के खिलाफ खोला मोर्चा, महबूबा मुफ्ती को लिखा पत्र

Tue, 12 Jan 2021 06:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

पीडीपी जम्मू के कई वरिष्ठ नेताओं ने महासचिव सुरेंद्र चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को पत्र लिखकर सुरेंद्र चौधरी को उनके पद से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


पीडीपी के जम्मू कार्यालय में सोमवार को वरिष्ठ नेता सचिव आरके बाली, पूर्व जिलाध्यक्ष राजिंद्र मन्हास, सचिव आरएस रीन, युवा इकाई के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हरमीत सिंह आदि ने हस्ताक्षरित पत्र में महासचिव सुरेंद्र चौधरी पर आरोप लगाया है कि वह पार्टी में तानाशाही चला रहे हैं और वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को अपना कर्मचारी समझकर उनके साथ आपत्तिजनक बर्ताव कर रहे हैं।

पीडीपी नेताओं ने कहा है कि सुरेंद्र चौधरी को केवल नौशेरा की चिंता रहती है। संभाग के अन्य क्षेत्रों में वह दिलचस्पी नहीं लेते, इस वजह से पार्टी को नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन


महासचिव सुरेंद्र चौधरी की तरफ से जम्मू जिले के शहरी व ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष मनोनीत करने के मामले में भी आपत्ति जताई गई है। पार्टी अध्यक्ष से आग्रह किया गया कि वह मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर जम्मू में पार्टी को नुकसान होने से बचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें