फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवाम की भावनाओं से खेल रही पीडीपी: नेकां

Thu, 28 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के लिए घाटी में जगह की शिनाख्त करने के बयान पर नेकां ने पीडीपी पर हमला बोला।
विज्ञापन


नेकां नेताओं ने गठबंधन सरकार में भाजपा और पीडीपी को जनता के हितों से खिलवाड़ करके राज्य में माहौल खराब करने का आरोप लगाया। बारामुला डाक बंगला में वीरवार को पार्टी के जिला अधिवेशन में दोनों दलों को लताड़ा गया।

पार्टी के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने कहा कि पंडितों की घर वापसी पर पीडीपी को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। गठबंधन सरकार में दोनों दल अलग-अलग बयान देकर अवाम में भ्रम पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीपी को भाजपा ने खरीद लिया है। प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने कहा कि पीडीपी जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करे और उनके संयम का इम्तिहान न ले।

इस मौके पर मोहम्मद अकबर लोन, शौकत अहमद मीर, जावेद अहमद डार, गुलाम रसूल नाज, गुलाम हसन, मोहम्मद अशरफ गनेई आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें