फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: 64 डीएसपी रैंक अधिकारियों के तबादले

Thu, 28 May 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पुलिस महानिदेशक के राजिंद्रा ने वीरवार को 64 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए। इनमें कई अधिकारियों के विंग बदले गए। तबादलों में अधिकतर अधिकारियों को यातायात पुलिस में ट्रांसफर किया गया है, ताकि राज्य में यातायात को पटरी पर लाया जा सके।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि तबादलों से विभाग में ताजगी आती है, जबकि नए गजटेड अधिकारियों को ट्रांसफर करने से मैन पावर को भी मजबूती मिलती है।

मेहराज उद दीन को आईआरपी 20 बटालियन, पवन खजूरिया को आर्म्ड पुलिस की 9वीं बटालियन, भगवंत सिंह को डीआईजी रेलवे का एसओ, राहुल चाढ़क को सीआईडी, सीआई जम्मू हेडक्वार्टर, मोहम्मद उस्मान सीआईसी, जम्मू सांबा, नईम अहमद को जम्मू सांबा ट्रैफिक, जगदेव सिंह को क्राइम ब्रांच जम्मू लगाया गया है।

शहर की कई चौकियां खाली
पिछले दिनों सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें डिग्याना, नेहरू मार्केट, गुज्जर नगर, कानाचक्क, सरवाल, हरी मार्केट आदि शामिल हैं। इन चौकियों में अभी तक नए सब इंस्पेक्टर नहीं आए हैं। सूत्रों की मानें तो एक-दो दिन में सब इंस्पेक्टरों को नियुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें