फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की कार दुर्घटनाग्रस्त, सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित निकाला

Thu, 11 Jan 2024 03:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती की कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में गुरुवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी यानी पीडीपी की प्रमुख की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा अनंतनाग जाते हुए बीच रास्ते में हुआ। पीडीपी मीडिया सेल के मुताबिक, हादसे में महबूबा मुफ्ती पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे में उनके सुरक्षाकर्मी भी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन




पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संगम के नजदीक उनकी कार एक अन्य कार से जा टकराई। वह बीती रात हुई आग हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलने खानबल जा रही थीं। बता दें कि सोमवार रात खानबल इलाके में आगजनी की घटना में आठ क्षतिग्रस्त हो गए थे। 

अग्निकांड से अब्दुल गनी वानी, अशरफ पुशु, सज्जाद वानी, मुश्ताक हांड्रू, निसार अहमद गद्दा, बेबी जान, मुख्तार अहमद और जावेद अहमद शकसाज के घरों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस इस संबंध में जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें