फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: पीडीपी उम्मीदवार वाहिद पर्रा का बड़ा बयान, बोले- पिछले 5 सालों में कम हुई हिंसा

Mon, 13 May 2024 05:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर

सार

वाहिद पर्रा ने घाटी में आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है। पिछले पांच वर्षों में सरकार और प्रशासन ने लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सक्षम बनाकर उनका विश्वास बहाल करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
पीडीपी उम्मीदवार वाहिद पार्रा ने किया मतदान - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर से पीडीपी उम्मीदवार वाहिद उर रहमान पर्रा ने अपनी पार्टी की लाइन से हटकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार में पुलवामा में मतदान करने के बाद पर्रा ने मीडिया से रूबरू होते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले पांच वर्षों में जम्मू कश्मीर में हिंसा में काफी कमी आई है।

विज्ञापन


पर्रा ने घाटी में आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है। पिछले पांच वर्षों में सरकार और प्रशासन ने लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सक्षम बनाकर उनका विश्वास बहाल करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।' इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की।

उन्होंने कहा, 'मैं लोगों, मीडिया और चुनाव आयोग से आग्रह करता हूं कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पारदर्शिता के साथ निभाएं और यहां लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बनाए रखने और सुरक्षित रखने में मदद करें। मुझे इस बार पहली बार मतदान करने वालों के उत्साह को देखकर खुशी हो रही है। इसे सकारात्मक दृष्टि से देखा जाना चाहिए और प्रशासन को यहां लोकतांत्रिक और मतदान प्रक्रियाओं में सहायता के लिए अपनी यथाशक्ति से सब कुछ करना चाहिए।'
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रशासित प्रदेश में प्रशासन का नाम नहीं लेते हुए आरोप लगाया कि घाटी में कुछ लोग लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं। पीडीपी उम्मीदवार ने दावा किया कि 18वीं लोकसभा के लिए केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे मतदान के बीच कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें