फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी-भाजपा गठबंधन का टूटना फिक्स्ड मैच, पहले ही लिखी जा चुकी थी स्क्रिप्ट: उमर अब्दुल्ला

Thu, 21 Jun 2018 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उप प्रधान उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन का टूटना फिक्स्ड मैच था। बॉलीवुड फिल्म की तरह दोनों दलों ने पटकथा लिखी। राजनीतिक रणनीति के तहत भाजपा-पीडीपी ने बॉलीवुड की फिल्में देखीं। 1977 की राजनीति से प्रेरित किस्सा कुर्सी का, फिल्म का क्लिप भी उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया।
विज्ञापन


उमर ने ट्वीट किया कि विधानसभा को जल्द भंग किया जाए, क्योंकि इसे निलंबित रखने से दलालों को प्रोत्साहन मिल सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के बयान पर कि यदि खरीद फरोख्त का कोई प्रश्न नहीं है और कोई भी नया गठबंधन नहीं बनाया जाएगा पर टिप्पणी करते हुए उमर ने कहा कि फिर विधानसभा भंग क्यों नहीं किया जा रहा है।

माधव ने कहा था कि उमर क्यों भयभीत हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके एमएलए उनके प्रति विश्वस्त हैं। उनकी पार्टी की ओर से किसी प्रकार की खरीद फरोख्त का कोई प्रश्न नहीं उठता है। सब देख चुके हैं कि उमर की पार्टी में किस प्रकार की खरीद फरोख्त हो चुकी है। इतिहास किसी को भूलना नहीं चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें