फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नाकामी ने बढ़ा दी आम जनता की समस्या

Tue, 02 Sep 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पीडीपी की ओर से सोमवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने रियासती सरकार पर आरोप लगाया कि उसके नाकाम रहने से रियासत में संकट और समस्याओं में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अमरीक सिंह रीन ने बाहू फोर्ट में पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी के अलावा राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है।

वहीं सब्जी मंडी में पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए जम्मू पूर्व क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार भारत चौधरी ने कहा कि पिछड़े साढ़े पांच सरकार पर राज्य गठबंधन सरकार की दूरी बनाए रखने की वजह से लोगों में विश्वास की कमी आई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के तहत बदलाव से ही जन आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें