फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा के दौरे से पहले कश्मीर में गठबंधन का ऐलान!

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रस्तावित दौरे से पहले भाजपा-पीडीपी गठबंधन के ऐलान की कवायद तेज हो गई है। कश्मीर में चुनी हुई सरकार के गठन का संदेश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देने के लिए गठबंधन के शीघ्र ऐलान की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


पीडीपी नेताओं की भाजपा महासचिव राम माधव से हो रही बातचीत में सहमति बन गई है। विवादास्पद मुद्दों पर दोनों दलों ने नरमी बरती है। इसलिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करना आसान हुआ है। सत्ता के बंटवारे पर भी सहमति लगभग बन चुकी है। सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि गठबंधन का ऐलान किसी भी दिन हो सकता है।

इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद से टेलीफोन पर बातचीत हुई है। समझा जाता है कि इस बातचीत में सरकार के भावी स्वरूप पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन


इस सप्ताह पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद की गवर्नर एनएन वोहरा से मुलाकात को भी सरकार गठन की दिशा में सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस में अंदरखाने में समझौते

राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी होने के बाद भाजपा और पीडीपी नेताओं की सक्रियता बढ़ी है। राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव होना है। भाजपा-पीडीपी गठबंधन की स्थिति में सभी चार सीटें दोनों दलों के खाते में जा सकती हैं।

चूंकि गठबंधन का औपचारिक रूप से ऐलान नहीं हुआ है, इसलिए दोनों दलों के प्रत्याशी भी तय नहीं हुए हैं। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने अंदरखाने समझौते की ओर कदम बढ़ाया है, लेकिन उनका अगला कदम भाजपा-पीडीपी की रणनीति के खुलासे के बाद ही तय होगा। पीडीपी के प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि भाजपा से बातचीत में कोई गतिरोध नहीं है। वार्ता चल रही है। सरकार गठन और राज्यसभा चुनाव अलग-अलग मुद्दे हैं।

पीडीपी राज्यसभा चुनाव के लिए पहले पार्टी के अंदर विचार-विमर्श कर रही है। उसके बाद तय होगा कि पीडीपी को राज्यसभा चुनाव अकेले लड़ना है या भाजपा के साथ गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा करना है। अख्तर ने कहा कि चुनी हुई सरकार के गठन से अंतर्राष्ट्रीय संदेश देने के बारे में उन्हें सोचना है जो मुल्क चला रहे हैं।

पीडीपी का प्रयास रियासत को स्थिर सरकार देने का है, ताकि विकास की गति तेज हो सके। जम्मू-कश्मीर के लिए पीडीपी के पास एक विजन है और नई सरकार के जरिए उसे जमीन पर उतारने का प्रयास होगा। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि गठबंधन के बारे में जल्द ऐलान हो सकता है। कांग्रेस के रियासत अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने कहा कि स्थिति जस की तस है। कांग्रेस के प्रस्ताव पर पीडीपी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें