फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के खिलाफ पीडीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Sun, 22 Mar 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ के राजबाग थाने पर हमले के अगले ही दिन सांबा सैन्य कैंप पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीडीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पाकिस्तान का झंडा जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान को आतंकवादियों को पनाह न देने और राज्य में शांति बहाली के प्रयासों में विध्न न डालने की नसीहत दी गई।

प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देकर पाकिस्तान खुद तो बर्बाद हुआ ही है और अब जम्मू-कश्मीर में हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। इसेे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए पीडीपी नेता सुरिंद्र सिंह ने कहा कि मुफ्ती सरकार का प्रयास आतंकियों को मुख्य धारा में लाकर शांति के प्रयासों को बढ़ावा देने का है।
विज्ञापन


पाकिस्तान इससे बौखलाया हुआ है, इसीलिए ऐसे आतंकी हमले करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनो देशों के नागरिक शांति चाहते हैं।

उनका आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन आतंकवादियों को पनाह देकर पाकिस्तान ने अपनी आंतरिक सुरक्षा को तो खतरा बढ़ाया ही है, भारत पर भी लगातार हमले करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद से पहले पाकिस्तान प्रभावित हुआ और अब जम्मू-कश्मीर में दहलाने की साजिशें रची जा रही हैं। दोनों देशों के लोगों को इन ताकतों के विरोध में एकजुट होकर शांति के प्रयासों को तेज करने की जरूरत है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल लोगों ने राजबाग थाने और फिर सांबा में सैन्य शिविर पर हमले को कायरता पूर्ण कार्रवाई करार देते हुए कड़े शब्दों में निंदा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें