जम्मू कश्मीर बिजली विभाग ने आज कहा कि उन्होंने इस साल आठ करोड़ 29 लाख रूपए बिल बकायदारों और अवैध कनेक्शन चलाने वालो से वसूल किए हैं।
जम्मू कश्मीर बिजली विभाग के आयुक्त सचिव धीरज गुप्ता ने यहां आयोजित एक बैठक में ये बात कही। गुप्ता ने कहा कि 8 करोड़ 29 लाख रूपए बकायदारों और अवैध कनेक्शन रखने वालों से इस साल वसूले गए हैं।
विधायक मियान अल्ताफ अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हो रही एक बैठक में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने बताया कि इस साल 48,077 निरीक्षण पूरे जम्मू कश्मीर में किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली आपूर्ति प्रणाली को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। विधायक अल्ताफ ने भी बैठक में सख्ती से अवैध्ा कनेक्शनों पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है।