जम्मू कश्मीर पुलिस ने मीरवाइज मौलवी उमर फारूक की प्रेस कांफ्रेंस को विफल कर दिया है। आनलाइन सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि एक निजी चैनल उनकी और उनके परिवार की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है।
हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने शनिवार को अपने नगीन स्थित घर पर एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी जिसके चलते जब पत्रकार उनके घर की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तो पुलिस द्वारा उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इसके बाद मीरवाइज ने शाम को ट्विटर पर लाइव संदेश जारी किया।