फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, पुंछ में शनिवार को तोड़ा सीजफायर

Sat, 29 Jul 2017 10:33 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
कुछ दिनों की खामोशी के बाद शनिवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने पुंछ के निकटवर्ती दिगवार क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए रात में साढ़े सात बजे भारतीय सेना की दो चौकियों पर गोलाबारी की। इसका भारतीय सेना के जवानों ने कड़ा जवाब दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में एलओसी पर नागा रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों नूरकोट, नक्कर कोट और लंगूर पर अपनी अग्रिम चौकियों चूहा वन और चूहा टू से हल्के हथियारों और बीच-बीच में मोर्टारों से गोलाबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने तत्काल उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया।

इसके चलते साढ़े आठ बजे के बाद दोनों तरफ  से गोलीबारी कम होने लगी। हालांकि उसके बाद भी रुक-रुक कर दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। गौरतबल है कि जिले में पिछले छह दिनों से नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ  की बंदूकें शांत थीं। ऐसे में एक बार फिर गोलाबारी शुरू होने से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में तनाव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें