फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भांबला-रियासी के लिए अब तक नहीं मिला फ्री बस योजना का लाभ

Mon, 29 Sep 2025 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पूर्व सरपंच भांबला_ अनिल शर्मा फोटो _ संवाद
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक के भांबला से रियासी जाने के लिए एसआरटीसी बस की सुविधा नहीं होने के कारण महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए फ्री ई-बसें व एसआरटीसी बस चलाई गई हैं।
विज्ञापन

भांबला से रियासी जाने के लिए महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से कोई ऐसी योजना नहीं बनाई है। रियासी जाने के लिए प्राइवेट वाहनों पर पहले पौनी पहुंच कर अगले वाहन का इंतजार करना पड़ता है। प्रदेश सरकार को भांबला से रियासी तक सरकारी बस चलानी चाहिए।



हमारे जहां भांबला से रियासी के लिए प्रदेश सरकार की फ्री बस योजना का लाभ नहीं मिला है। हम सरकार से उम्मीद है कि जिस तरफ से प्रदेश की अन्य महिलाएं फ्री बस सेवा का लाभ ले रही हैं। उसी तरह से भांबला की अन्य महिलाओं को भी लाभ मिले।
विज्ञापन

- पूर्व सरपंच अनिल शर्मा निवासी भांबला




सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा दी है। मगर भांबला में सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों के स्कूल के समय ही अगर फ्री बस सुविधा मिलती है तो गरीब परिवार के बच्चे भी पढ़ने के लिए बसों में बैठ कर आने जाने का सफर आराम से यह कर सकते है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अंजू पुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें