रनसु शिवखोड़ी में यात्रा स्थगित होने के बाद सुना पड़ा बाजार। संवाद
भूस्खलन के बाद श्री शिवखोड़ी धाम में यात्रा पूरी तरह से बंद
पौनी। खराब मौसम व श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बाद श्री शिवखोड़ी धाम में यात्रा को पूर्ण तरीके से बंद रखा गया है। आधार शिविर रनसू से शिवगुफा तक यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि शिवखोड़ी जाने वाले ट्रैक पर दो तीन जगह पर भूस्खलन होने से पहले यात्रा को स्थगित किया गया था। ट्रैक पर पड़े मलबे को हटाने के लिए श्रमिकों को लगाया गया है। शुक्रवार शाम तक पूरा ट्रैक साफ हो जाएगा जैसे ही श्राइन बोर्ड की वाइस चेयरमैन व जिला आयुक्त का निर्देश आएगा। यात्रा को फिर से सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, यात्रा बंद होने से रनसु बाजार सूना हो गया है दुकानदारों का कारोबार ठप हो गया है। पूरा ट्रैक व बाजार खाली पड़ा है।
स्थानीय दुकानदार कुश कोहली और अजीत शर्मा ने बताया कि उनका कामकाज यात्रा पर ही निर्भर है चाहे होटल वाले हो रेस्टोरेंट तमाम लोगों का काम ठप हो गया है। इस कारण ज्यादातर बाजार में दुकानदारों को दुकानदारों ने मंदी को देखते हुए बंद रखा गया है। घोड़ा चालक व पिट्ठू चालक भी यात्रा नहीं चलने के कारण घोड़े के लिए चना, फांक और परिवार के लिए खर्चा पालन पोषण चिंता बनी हुई है।