गांदरबल। पुलिस ने सफापोरा में एक कुत्ते को मारने वाले के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सफापोरा पुलिस स्टेशन ने तुरंत एफआईआर दर्ज की। दोनों आरोपियाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।