फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में सेना पर टिप्पणी करने वाला पटवारी निलंबित, 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा

Wed, 06 May 2020 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

सेना के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जिला प्रशासन ने मुट्टल हलका के पटवारी परवेज अहमद को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। सहायक आयुक्त राजस्व को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें 15 दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि मुट्टल इलाके के पटवारी परवेज अहमद ने सोशल मीडिया पर सेना के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपमानजनक टिप्पणियां की थीं, और टिप्पणियों के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर भी शेयर किए। 

इसकी जानकारी मिलते ही उधमपुर के एसएसपी डॉ. राजीव पांडे ने इस  मामले में पूछताछ शुरू कर दी। दूसरी ओर उपायुक्त डॉ. पीयूष सिंगला ने तत्काल प्रभाव से पटवारी को निलंबित कर दिया। उपायुक्त ने सहायक राजस्व आयुक्त को प्रकरण की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने 15 दिनों के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने  के लिए कहा है। 
विज्ञापन


रामबन में फेसबुक पर सांप्रदायिक टिप्पणी में एक गिरफ्तार
 पुलिस ने फेसबुक पर एक समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। धरमकुंड पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार दोपहर से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से निलंबित हैं।

एसएसपी रामबन हसेब उर रहमान ने कहा कि जैसे ही पुलिस की साइबर सेल से सूचना मिली बिना समय बर्बाद किए प्रथामिकी दर्ज करने के बाद उधमपुर से एक युवक को गिरफ्तार कया जहां वह अस्थायी रूप से रह रहा था जिसकी पहचान रत्न सिंह निवासी सुम्बर रामबन के रूप में हुई है। 

इस बीच जिला मजिस्ट्रेट रामबन नाजिम जिया खान ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते है, प्रशासन इस पर नजर रखे हुए है। मामले में एसडीएम गूल गियास उल हक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है वह मामले की विस्तृत जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें