फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नीटाप में आज से विंटर कार्निवाल की धमाल

Fri, 27 Feb 2015 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप और नत्थाटाप में आज से दो दिवसीय विंटर कार्निवाल आरंभ हो रहा है। पत्नीटाप में पर्यटकों को लुभाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग के तत्वावधान में विंटर कार्निवाल का आयोजन हर साल की भांति इस साल भी होने जा रहा है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से राज्य के मशहूर लोक गीत और लोक नृत्य के कलाकारों का दल इस विंटर कार्निवाल में शामिल होने के लिए शुक्रवार को पत्नीटाप के लिए रवाना किया गया, जिसमें डोगरी लोक गायक ओर नर्तक दोनों शामिल हैं। इस दो दिवसीय विंटर कार्निवाल में राज्य के हर क्षेत्रों की लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम होंगे जिससे यहां पर पहुंचनेवाले पर्यटक भरपूर आनंद उठाएंगे।

जानकारी के मुताबिक पत्नीटाप में जहां शाम को लोक संगीत और नृत्य पेश किए जाएंगे। विंटर स्पोर्ट्स को लेकर पत्नीटाप में पहुंचने वाले सैलानियों में उत्साह है, जहां नत्थाटाप में जाकर स्नो गेम्स जैसे स्कीइंग आदि खेलों का सैलानी लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में पर्यटन विभाग के निदेशक जम्मू आरके वर्मा ने बताया कि पत्नीटाप विंटर कार्निवाल की तैयारियां हो चुकी हैं। 28 फरवरी से पहली मार्च तक होने वाले विंटर कार्निवाल में जहां विंंटर स्पोर्ट्स होंगे वहीं लोक गायकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें