फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना से उठाएंगे मरीजों को एयर लिफ्ट करने का मामला: उपमुख्यमंत्री

Fri, 20 Jan 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विधानसभा में उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
विधानसभा में शुक्रवार को विधायकों की ओर से द्रास, कारगिल, गुरेज, तंगदार और अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद से रास्ते बंद होने से खासतौर से मरीजों को पेश आ रही परेशानियों पर चिंता जताए जाने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस मामले को वायु सेना के साथ उठाएंगे। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि सदन में दो मरीजों को एयर लिफ्ट करने का मामला उठाया गया है। सरकार के संबंधित अधिकारी व मुख्य सचिव भारतीय वायु सेना के संपर्क में है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि मरीजों को शनिवार तक एयर लिफ्ट कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना के साथ इस संबंध में समझौते का टाइम फ्रेम पूरा हो चुका है। ऐसे में सरकार नए सिरे से इस मामले को उठाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने सीएमएटी परीक्षा केंद्रों के मुद्दे पर कहा कि संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाया गया है। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कश्मीरी विद्यार्थियों के लिए घाटी में परीक्षा केंद्र शिफ्ट करने पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें