फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट हमले के संदिग्ध को पड़ा मिर्गी का दौरा

Fri, 05 Feb 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट हमले मामले में गिरफ्तार एक संदिग्ध को कोर्ट ले जाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ गया। पुलिस कर्मियों ने उसे तत्काल जीएमसी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां इलाज के कुछ देर बाद उसे रिहा किया गया। उसे वापस ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम सुबह आरोपी मोहम्मद अकरम (निवासी सुरनकोट) को अदालत के लिए लेकर निकली।

रास्ते में अचानक अकरम गिरा और बेहोश हो गया। इससे पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव ढीले हो गए। अकरम को तत्काल जीएमसी पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जांच में डाक्टरों ने किसी तरह के जहरीले पदार्थ का सेवन बताया। उसके खिलाफ बाकायदा एमएलसी भी बनी। अकरम को जीएमसी में भर्ती करवाया गया।

कुछ घंटों के बाद उसे होश आया तो उसने पुलिसकर्मियों से किसी तरह के जहरीले पदार्थ के सेवन से इंकार किया। उसने बताया कि उसे अकसर मिर्गी का दौरा पड़ता है और वह होश खो बैठता है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार को मामून कैंट पठानकोट में पुलिस ने पुंछ जिले के निवासी इरशाद को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल व एक नक्शा भी बरामद किया है।

इरशाद की शिनाख्त पर सुरनकोट से गिरफ्तार जीजा-साले सज्जाद और मोहम्मद अकरम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन्हें सुरनकोट से लाकर जम्मू रखा गया है। जहां उनसे वीरवार को भी गहन पूछताछ हुई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस को उनके पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध होने का पता चला है। प्रारंभिक जांच में डाक्टरों ने किसी तरह के जहरीले पदार्थ का सेवन बताया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें