फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर व्यापारी के ठिकानों पर आयकर टीम की दबिश

Fri, 05 Feb 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग की कई टीमों ने वीरवार की सुबह संजय नगर स्थित एक हार्डवेयर व्यापारी के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीमों ने देर रात तक रिकार्ड खंगाला। बताया जाता है कि टीमें अपने साथ कुछ रिकार्ड भी ले गईं, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हैं।
विज्ञापन


आयकर की प्रिंसिपल कमिश्नर संगीता गुप्ता ने बताया कि उक्त व्यापारी द्वारा एक पैन सरेंडर किया गया था और कहा था कि वह इसका उपयोग नहीं कर रहे।

जांच के दौरान पाया गया कि उक्त व्यापारी ने सरेंडर पैन से कई व्यापारिक ट्रांजेक्शन किए हैं। इसके बाद विभाग की टीमों ने उस व्यापारी पर पैनी नजर रखनी शुरू की।

आरोप सही मिलने पर आयकर टीमों ने वीरवार की सुबह एक साथ उनके कई ठिकानों पर सर्वे किया। प्रिंसिपल कमिश्नर के अनुसार चूंकि देर रात तक कागजातों को टीमें खंगाल रही थीं, इसलिए अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे ही आयकर की कई टीमों ने एकसाथ उक्त व्यापारी के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को न तो बाहर आने दिया गया और न ही किसी को अंदर जाने दिया गया।

इस दौरान सभी स्थानों पर टीमों ने चप्पा-चप्पा छान मारा और कई कागजात कब्जे में ले लिए। साथ ही व्यापारी से पूछताछ भी की। बताया जाता है कि पुराने पैन से काफी आयकर गोलमाल करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें